Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा 3 की मौत, 3 अन्य घायल


उन्नाव (यूपी). उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। यहां कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार एक्सप्रेस वे को लांघते हुए खंती में गिर गई। जिससे उसमें बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में तीन सवार की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की है।
कोतवाली प्रभारी बांगरमऊ ने बताया कि घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की है। जिसमें कार सवार सौरव गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी सांडी हरदोई, उमाशंकर पुत्र अज्ञात निवासी मुंशीगंज अलीगंज लखनऊ, मुदित दीक्षित पुत्र राजेश दीक्षित निवासी मुंशीगंज अलीगंज लखनऊ , सचिन शुक्ला पुत्र आदर्श शुक्ला निवासी पतिगवां लखीमपुर खीरी, यादवेंद्र सिंह पुत्र बृजकिशोर निवासी दिव्या नगर गोरखपुर, मोहन पाठक पुत्र शिवेंद्र पाठक निवासी मुंशीगंज अलीगंज लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में मुदित दीक्षित, सचिन शुक्ला और यादवेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता कार सवार सभी सांडी हरदोई से बरात करके वापस लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंती में गिर गई। जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे