Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम नगरी में रामकोट की नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर होगी परिक्रमा यात्रा



तैयारी बैठक में बनी रणनीति अबकी बार तुलसी उद्धान से निकाली जाएगी परिक्रमा यात्रा
वासुदेव यादव, 
अयोध्या। फैजाबाद: नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर तुलसी उद्यान से विशाल शोभायात्रा विक्रमादित्य महोत्सव न्यास समिति के तत्वाधान में निकाली जाएगी। यह यात्रा अयोध्या राम कोट की परिक्रमा करेगी। इस यात्रा के संयोजक बाबा शिव शंकर दास के संयोजन में रविवार को श्री राम वल्लभा कुञ्ज मंदिर में तैयारी को लेकर बैठक की गई।
  इसमे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने कहा कि नव संवत्सर हिंदुओं का नया वर्ष है। इसको धूमधाम से मनाया जाना जाएगा। इस अवसर पर तुलसी उद्यान से निकलने वाली राम कोट की परिक्रमा यात्रा को उन्होंने ऐतिहासिक बनाने की साधु संतों भाजपा नेताओं राम भक्तों व अन्य लोगों से अपील किया । जिसमें शामिल होकर लोग पुण्य के भागीदारी बने । मणिराम दास छावनी के  उत्तराअधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि नव संवत्सर हम सब हिंदुओं का पावन पर्व है। इस नव वर्ष के अवसर पर हम लोगों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का संकल्प लेने के साथ ही इसको ऐतिहासिक बनाना है । जबकि नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास महराज ने बाबा शिवशंकर दास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष यह यात्रा निकाली जाती है जो कि बहुत ही प्रशंसा की बात है। अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि इस बार की यात्रा ऐतिहासिक व यादगार होगी। श्री रामवल्लभा कुञ्ज के अधिकारी राज कुमार दास जी महाराज ने तैयारी बैठक में आए सभी साधू संतो महंतो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सब इस यात्रा को  ऐतिहासिक बनाने । उन्होंने आये लोगों से अपील किया कि इसमें आप लोग शामिल होकर यात्रा को सार्थक बनाएं ।
   कार्यक्रम संयोजक महामंत्री बाबा शिव शंकर दास ने कहा कि अबकी बार यात्रा 17 मार्च को शाम 3:00 बजे तुलसी उद्यान से प्रारंभ होगी जो सब्जी मंडी बिरला धर्मशाला टेढ़ी बाजार  दुराही कुआं असर्फी भवन से होते हुए अपने गंतव्य पहुंचेगी।
   उन्होंने बताया कि 18 मार्च से श्री राम कथा 26 मार्च तक शाम 5:00 बजे 7:00 बजे तक होगी मानस जयंती 26 मार्च को शाम 5:00 बजे मनाई जाएगी। इसमें कथा व्यास संत श्री युगल किशोर चरण चंचल जी महाराज के मुखारविंदो से होगा ।
   इस दौरान तैयारी बैठक में महन्त शशिकांतदास बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी छविराम दास मधु करिया संत मिथला बिहारि दास कथा व्यास चंद्रआँशु महाराज महन्त जय रामदास राजेंद्र नाथ शुक्ला सनचालन कर्ता रामशरण रामायणी कथा व्यास स्वामी दिलीप दास महाराज पहलवान पार्षद घनश्याम दास सहित सैकड़ों लोग बैठक में शामिल रहे  व अपने विचार भी प्रकट किए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे