Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेल्स मैन की गुंडई:सीआरपीएफ के जवान को जम कर पीटा


सुनील गिरी 
हापुड़। थाना देहात छेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित वाइन शॉप के सेल्स मैन की गुंडई साथियों से साथ मिलकर सी,आर,पी,एफ के जवान को जम कर पीटा !  बचाने आये जवान के भाई को भी किया लहूलुहान । मामूली बात पर हुआ था सेल्स मेन से विवाद । छत्तीसगढ़ में तैनात है सीआरपीएफ का जवान । दोनो भाई अस्पताल में भर्ती सेल्स में को पुलिस ने लिया हिरासत में । जानकारी के अनुसार हापुड़ के थाना  देहात के स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित  वाइन शॉप के सेल्स मेंन  का ये पहला मामला नही है इससे पहले भी सेल्स मेंन लोगों को अपने गुंडों से पिटवा चुका है । बताया जा रहा है  के देश की रक्षा करने वाला फोजी अजय त्यागी छुट्टी आया  हुआ है और अपनी थकान मिटाने के लिए वाइन शॉप पर बियर लेने गया सेल्समेन ने फोजी से प्रिंट से ज्यादा पैसे मांगे जिसका विरोध करने पर सेल्समैन प्रेमराज ने अपने गुंडों को बुला कर फोजी को बीच सड़क पर लाठी ,डंडे,ओर लोहे की रोड से  दौड़ा - दौड़ा कर पीटा । अपने बड़े भाई  को पीटता देख  बचाने आये फोजी के छोटे  भाई को भी गुंडों ने नही बख्शा ओर दोनो को बीच सड़क पर लहूलुहान कर दिया ।घटना की सूचना  मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने दबंग सेल्समैन को तो हिरासत में लिया मगर उसके बुलाये गुंडे पुलिस को देखते ही फरार हो गए । वहीं पुलिस घायल भाइयों को अस्पताल  भेज बाकी आरोपियों की तलाश में तो जुटगई  है  मगर कैमरे पर बोलने को कुछ तैय्यार नही है । 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे