Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापपुर रोड पर 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी


सुनील गिरी 
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर रोड पर एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई मृतक युवक कल सुबह नोएडा एक्सपोर्ट कंपनी में काम पर जाने के लिए निकला था जो देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की परिजन के ना मिलने पर परिजन थक हार कर बैठ गए आज सुबह कुछ बच्चे जब मैदान में खेलने पहुंचे तो वहां उन्होंने एक युवक के शव को देखा तो युवक के शव की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई परिजनों को भी इसकी सूचना मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त अपने बेटे दीपक निवासी गढ़ी के रूप में की युवक के शव को देख कर परिजनों में हाहाकार मच गया वही परिजनों ने युवक की जहर देकर हत्या कर शव को यहाँ फेंके जाने की आशंका जताई है युवक के शव सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे