Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रिश्तो में हुई मोहब्बत , रिश्तो ने रिश्तो में किया क़त्ल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी ।   बस्ती जिले में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है जिसमे बाप ने बेटी को मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि उसे प्यार हो गया था और उसका प्रेमी मौसेरा भाई निकला।

जिले के कोतवाली इलाके के मूँड़घाट के सिवान में युवती के लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पूरा मामला आनर किलिंग से जुड़ा है जिसमे उसी गांव के निवासी विजय पाल की बेटी किरन अपने मौसेरे भाई राजू से प्यार कर बैठी आये दिन मोबाइल से बात करना किरन की आदतों में था पर इसका खुलासा तब हुआ जब युवती को उसके घर में ही प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में परिवार वालों ने देख लिया। उसकी हालत देख परिजनों का गुस्सा सांतवे आसमान पर आ गया और पहले राजू जो गोरखपुर का रहने वाला था उसकी हत्या कर हाईवे पर अमहट पुल के पास एक्सीडेंट की शक्ल देकर पिंड छुड़ा लिया लेकिन उसी शाम बीए की छात्रा रही किरन की बाडी विजय के ही खेत मे मिली जिसकी सिर में गहरे चोट के निशान थे। घटना के तुरंत बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब कड़ियों को जोड़ा तो सच्चाई सामने आ गयी और एक साथ दो हत्या का खुलासा हो गया। पिता भाई और युवती के चाचा ने जुर्म कबूल कर लिया। भाई गोलू ने तो तो साफ कहा कि परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला रही थी किरन।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे