बस्ती यूपी । देश के व्यवस्था को सुधारने के लिए भले ही मोदी व योगी जी लाख दावे कर रहे हो लेकिन प्रदेश के स्वस्थाय मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के प्रभार वाले जिले में कैमरे में कैद तस्वीरों ने बदहाल स्वस्थाय व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है ।
तस्वीरों में घायल को स्ट्रेचर की बजाय चादर में लपेटकर ले जाया जा रहा है । इससे आगे की तस्वीर तो और भी ज्यादा हैरान कर देने वाली है घायल का इलाज अंधेरे मे मोबाइल के टार्च की रोशनी में किया रहा है । मामला बस्ती जिले के विक्रमजोत सामुदायिक स्वस्थाय केंद्र का है जहाँ जनरेटर तो मौजूद है लेकिन शायद जिम्मेदारों ने चलाना सही नही समझा । वही इस सम्बंध में जब प्रभारी राजेन्द्र जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्ट्रेचर तो अस्पताल में है लेकिन जल्दबाजी में ऐसे ले जाया गया । घायल की जान बचाना ज्यादा जरूरी था ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ