गोंडा ।पांच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एंव श्री मद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन मसकनवा में किया जायेगा। बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। महा यज्ञ 14 मार्च से 18 मार्च तक सम्मय माई स्थान के बगल प्राइमरी व जूनियर विद्यालय के प्रांगण में किया जायेगा।नौ कुण्डीय महायज्ञ का शुभारम्भ 14 मार्च बुधवार को कलश यात्रा एंव युवा विचार उदघोष रैली संगीत मय प्रज्ञापुराण कथा एंव प्रवचन के साथ किया जायेगा।कलश यात्रा यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ निकलेगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलायें और युवतियां पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश धारण करेंगी। सम्मय भाई स्थान, मनकापुर रोड, चौराह,चौक, राम जानकी मंदिर, गायत्री शक्ति पीठ,फार्म हाउस से भगवान् घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया के पवित्र नारायण सरोवर में कलश में जल भरकर पुन:यज्ञ मंडप में पहुचेंगी।महा यज्ञ के संयोजक राम बिहारी भारद्वाज और पंडित उमेश धर द्विवेदी ने बताया कि मुख्य यजमान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करायेंगे। गायत्री महायज्ञ एंव संस्कार, संगीतमय कथा रविवार को विराट दीप महायज्ञ और पूर्णाहुति का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ