अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर एनएचऐआई की पहल पर फैज़ाबाद अंतर्गत तहसीनपुर टोल प्लाजा पर हिन्दू इंटर कॉलेज रुदौली की बालिकाओं ने मोर्चा संभाला।बालिकाओं ने बूथ पर जिम्मेदारी संभालते हुए वाहनों से टोल शुल्क वसूला।बालिकाओं ने टोल प्लाजा के संचालन की चुनौती को स्वीकार किया और कुर्सी सम्भाली कम्प्यूटर के माउस पर क्लिक करते ही पर्ची निकलते ही बालिकाओं के चेहरे पर भी मुस्कुराहट तैर गयी।पूरे आत्मविश्वास से उन्होंने टोल फीस वसूली। इससे पहले बालिकाओं ने टोल प्लाजा पर उपस्थित अधिकारियों से प्रशिक्षण सत्र भी हुआ।बालिकाओं को उनकी जिम्मेदारी से संबंधित सभी चीजों के विषय मे तकनीकी बारीकियां सिखाई गयी। प्लाजा पर सिस्टम इंजीनयर हिमांशु शर्मा व प्लाजा कंट्रोलर धीरज यादव ने बालिकाओं को टोल प्रणाली से रूबरू कराया।
टोल प्लाजा के मैनेजर विनय वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के मंशानुरूप अन्य सेवा क्षेत्रों की भांति इस कार्य में अवसर देने की दिशा में ये शुरुवात की गई गयी और इस शुरुवात के महिला दिवस से बेहतर कोई अवसर नही हो सकता। उन्होंने बताया कि प्लाजा पर दोपहर की शिफ्ट में आगे सभी जिम्मेदारियों पर महिलाओं को स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। हिन्दू इंटर कॉलेज के अध्यापक आशीष शर्मा, आलोक सिंह, अशोक राय, हिमांशु सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं के दल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बालिकाओं के स्वालंबन की दिशा में हर संभव प्रयास होगा.......आशीष शर्मा
हिन्दू अन्तर कॉलज के अध्यापक आशीष शर्मा ने कहा कि विद्यालयों के स्वावलम्बन की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।इसमे विद्यालय के प्रबंधक सहित पूरा विद्यालय परिवार संवेदनशीलता के साथ काम करेगा। विद्यालय में बालिकाओं के चौमुखी विकास की दिशा में लगातार कार्य किया जाता है।समाज के हर क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी हो ऐसी मंशा रहती है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ