अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व हुई लूट की घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है जानकारी के अनुसार गत आठ दिसम्बर को मवई थाना क्षेत्र के ग्राम देवइत की मिथलेश अपने देवर जगदीश के साथ नज्जु के पुरवा से अपने मायके मवई जा रही थी।जब वह ग्राम रानेपुर के निकट पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आये और असलहा दिखाकर बैग में रखे साढ़े चौदह हजार तथा गले में सोने का हार तथा कान की झुमकी लेकर फरार हो गये।घटना की सूचना पाकर सी ओ समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घटना के बारे में महिला से जानकारी लेकर बदमाशों का पीछा किया लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने अपराध संख्या 389 /17 धारा 392 आई पी सी के तहत अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस को मुखबिर के जरिये जानकारी मिली कि लूट की घटना को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सायपरी गांव के जबी अहमद उर्फ जबीउल्ला पुत्र इस्माइल ने अंजाम दिया था।प्रभारी निरीक्षक मवई शमशेर बहादुर सिंह के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश पाण्डेय,उप निरीक्षक गजेन्द्र खरवार,सिपाही अशोक यादव,सिपाही उदयभान सिंह ने आज मुखविर की सूचना पर कामापुर नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने जबीउल्ला के पास से लूटी गयी रकम में से 2150 रुपये तथा अपाची मोटर साइकिल बरामद करके जेल भेज दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ