Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया जागरूकता गोष्ठी का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय महिला जागरूकता तथा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन जिले के विभिन्न स्कूलों तथा पुलिस लाइन में किया गया । समापन गोष्ठी मे आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारी तथा कई विद्यालयों की बालिकाएं सम्मिलित हुई और सभी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें । वक्ताओं ने सेल्फ डिफेंस जैसे आवश्यक कला को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की वकालत की वहीं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में महिलाओं को अपने हक के लिए जागरुक रहने की सलाह दी तथा यह भी सुझाव दिया कि समाज की मान्यताओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है  । उन्होंने मोबाइल के जरिए बढ़ रहे साइबर क्राइम पर भी चिंता जताई और कहा कि मां बाप को बच्चों की गतिविधि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है विशेषकर सोशल मीडिया के क्षेत्र में । गोष्ठी के कार्यक्रम में  ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी  संदीपिका का रावत  ने  ताइक्वांडो के द्वारा  बालिकाओं को  सेल्फ डिफेंस के तरीके बताएं  वही मार्शल आर्ट के द्वारा भी  सेल्फ डिफेंस  करने के गुर सिखाए गए ।

गर्ल्स इंटर कॉलेज की बंदना मिश्रा, महिला संगठन के संगीता मिश्रा, आशा मिश्रा, शशि गुलाटी व महिला समाख्या की पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण तथा भ्रूण हत्या रोकने जैसी समाज की जटिल समस्याओं पर अपने विचार रखे और महिलाओं से अनुरोध किया कि वह इन कुरीतियों से मुकाबला करें तथा बराबरी का हक पाने के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें । सभी का मानना था कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है इसलिए उन्हें अपने आप को हेय दृष्टि से देखने की जरूरत नहीं है । भ्रूण हत्या तथा घरों में बालक व बालिका के प्रति भेद में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं जिम्मेदार हैं इस बात का भी ख्याल महिलाओं को रखना होगा । इस अवसर पर  अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी ओपी सिंह के अलावा कई महिला संगठनों के पदाधिकारी, बालिका विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक व की बालिकाएं मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे