Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओ के लिए एक मिसाल - गीताबेन गोराडिया



महिला दिवस विशेष गीताबेन गोराडिया जो की गुजरात में एक जाना पहचाना नाम है, जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत और काबलियत के दम  पर  उद्योग जगतमें अपना स्थान बना लिया!

बहुत ही मिलनसार गीता बेन गोरडिया से जो भी एक बार मिला उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नही रहा !

बहुत कम लोग यह जानते है की वह राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के परिवार से  भी ताल्लुक रखती है और उनके दादा जी श्री मगन लाल गाँधी , गाँधी जी के भतीजे और उनके महत्वपूर्ण सहयोगी थे जो साबरमती के आश्रम का काम काज देखते थे , गाँधी जी उन्हें आश्रम का प्राण कहा करते थे !

इतनी शोहरत के बावजूद उन्होंने खुद का अपना मुकाम हासिल करने का  लक्ष्य रखा और एक शिक्षिका के तौर पर उन्होने अपने कैरियर की शुरुवात की  वह इससे अलग समाज और युवाओ के लिए भी  कुछ करना चाहती थी , बस इसी धारणा के साथ उन्होंने अपने पति अमितभाई गोराडिया के साथ टूथब्रश बिजनेस से जुड़ गयी और दस हजार टूथ ब्रश रोजाना बनाने वाली कम्पनी को सात लाख ब्रश बनाने की क्षमता तक पंहुचा दिया! और आज उनके फैक्ट्री से बने ब्रश दुनिया के पचास से ज्यादा देशो में सीधे तौर पर भेजे जाते !

वह फेडरेशन ऑफ़ गुजरत इंडस्ट्री की पहिली महिला अध्यक्ष भी रह चुकी है उनकी मेहनत और कर्मठता का ही परिणाम है की उन्हे इस वर्ष नेशनल अवार्ड ( बेस्ट परफोर्मिंग महिला उधमी) से नवाजा गया !

बिजनेस में व्यस्तता के बावजूद वह बहुत से सामाजिक संस्थाओ से जुडी हुई है और बखूबी बिजनेस और अपने सामाजिक कार्यो के बीच संतुलन बैठा कर कार्य कर रही है !

उनको जानने वाले यह बताते है की वह जिस काम को ठान लेती उसे मुकाम तक पंहुचा कर ही दम लेती है !

दिन में पंद्रह-सोलह घंटे काम करने के बावजूद उनके चेहरे पर थकान की जरा भी लकीर तक नजर नहीं आती , उनके आत्म विश्वास को देख कर यही लगता है की अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है !

उनके विषय में जितना लिखा जाय उतना कम है लेकिन आज महिला दिवस पर हम सब उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते है !

संतोष तिवारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे