अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:दिन-दहाड़े करीब एक बजे थाना महाराजगंज के ग्राम पंचायत मड़ना के पश्चमी गोड़ियाना निवासी लगभग पैंतालिस वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर राजित राम दलित को गाँव के ही बाइस वर्षीय विकास गौड़ नामक युवक ने धारदार बाँकें से सिर में मारकर लहूलूहान कर दिया यह घटना उस समय घटी कि जब राजित राम दलित गाँव के पूर्वी छोर में स्थित अपने आलू के खेत में सिर नीचे करके आलू खोद रहा था और उसका चौदह वर्ष का सुभाष नाम का बेटा बगल बैठा हुआ था, तभी बगल अपना गेहूँ का खेत देखने पहुंचें विकास गौड़ ने बेवजह लोहे के धारदार बाँके से सिर में जोरदार वार कर राजित राम को घायल कर दिया, इस दौरान अपने पिता का सिर कटते देख बेटा सुभाष बचाने के लिए बहुत तेज गुहार लगाया बाँकें का वार इतना तेज था कि एक ही वार में गर्दन लटक गया राजित राम का इतना खून बह चुका था कि घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया बाद में ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सदर अरविंद चौरसिया के साथ प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज जगदीश उपाध्याय , चौकी प्रभारी सत्येन्द्र पाल सिहं एवं एसआई सधीर त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या आरोपी युवक की तलाश में खेत-खलिहान और जंगल में छानबीन प्रारम्भ कर दी है, पुलिस ने शव को विच्छेदन के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया समाचार लिखने तक हत्यारें युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ