अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली भेलसर चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का बरामद हुआ शव बरामद हुआ शव को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पहचान न होने पर पंचनामा कराकर लाश को पीएम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रुदौली कोतवाली क्षेत्र की भेलसर चौकी अंतर्गत भेलसर रुदौली मार्ग के बगल खैरन पुर के पास एक गड्ढे के पास से एक युवक का शव ग्रामीणो ने देखा देखते ही लोगो में हड़कंप मच गया शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना पाकर भेलसर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह,उपनिरीक्षक रणजीत सिंह व हमराही ब्रजेश कुमार सिंह,गौरव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर आस पास के लोगों से जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह शव किसी मन्द बुद्धि (विछिप्त)व्यक्ति का है जो कई दिनों से इधर उधर घुमा करता था इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने बताया कि भेलसर रुदौली रोड पर ग्राम खैरन पुर के पास से एक बंद बुध्दि के अज्ञात व्यक्ति का शव एक गड्ढ़े के पास से बरामद हुआ है जिसकी काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ