Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बम बम बोल रहा है काशी •••


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । सदर विकास खण्ड के बराछा गॉव में श्रीमती उर्मिला एंव पं• अमरनाथ राय के संयोजकत्व में ब्रह्मलीन राम सुन्दर राय एंव सावित्री देवी के पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन के उपरान्त वैदिक मंन्त्रोचारण पूर्वक हुए हवन पूजन के  बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भण्डारे भारी संख्या में पधारे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण  किया। इसके उपरान्त भव्य जागरण का आयोजन किया गया ।
वीडियो 

उक्त कार्यक्रम में  आकाशवाणी व प्रख्यात गायक पं० विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर जी ने अपने झांकी कलाकारों के साथ भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति की तो दर्शक जहॉ भॉव विभोर हो गयें वही लोग भक्तिमय में लीन होकर थिरकने को मजबूर हो गये ।

वीडियो 

 पं० मधुकर जी ने देवीगीत बेल्हा माई के दुअरिया,बम बम बोल रहा है काशी,मुकुट शिर मोर का,बमबम लहरी आदि भजनों की प्रस्तुति कर भक्तो को सराबोर कर जमकर वाहवाही लूटी ।झांकी के कलाकारों ने शिव तांडव ,राधाकृष्न की होली नृत्य तथा सुदामा जी का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे और भक्तिमय हो गये ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे