Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉ० रत्न बीस संकलन के श्रेष्ठ कवियों में हुए शामिल




काव्य संकलन के संपादक सतीश शर्मा ने की छंदबद्धता की सराहना
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । " नमन सूर्यदेव " नामक राष्ट्रीय काव्य संकलन, जिसमें हिन्दी साहित्य के श्रेष्ठ कवियों की " सूर्य " विषय पर रचनाएं प्रकाशित हुई हैं, में बेल्हा के वरिष्ठ कवि-साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य 'रत्न' की रचना ' दिनकर देव तुम्हारा वंदन ' को प्रथम बीस रचनाकारों की सूची में रखा गया है। संकलन के संपादक राष्ट्रीय कवि सतीश शर्मा ने डॉ० रत्न की रचना की छंदबद्धता, मात्रा प्रयोग और तुकबन्दी की मुक्त कण्ठ से सराहना की है। गौरतलब है कि उक्त रचना में डॉ० रत्न ने सूर्य की समस्त विशेषताओं को अनूठे भाव, भाषा तथा शैली में समेटा है।उक्त उपलब्धि पर प्रतापगढ़ के वरिष्ठतम कवि-साहित्यकार पं० श्यामनारायण मिश्र 'श्याम' ने डॉ० रत्न की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ० रत्न में अद्भुत सृजन-क्षमता है। अनेक कृतियों और रचनाओं से उन्होंने बेल्हा का गौरव बढ़ाया है। डॉ० रत्न को बधाई देने वालों में एलायंस क्लब इन्टरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशनलाल ऊमरवैश्य, अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्दमोहन ओझा, पत्रकार सुमन राष्ट्रीय मासिक के प्रकाशक अखिलनारायण सिंह 'अकेला', कवि-पत्रकार शिवेश शुक्ल, कवि-अधिवक्ता प्रेमकुमार त्रिपाठी 'प्रेम', लेखक रुद्रनारायण मिश्र, साहित्यकार डॉ० रामानुज पाल 'भ्रमर', कवि राधेश्याम 'दीवाना', लेखक डॉ० चन्द्रेशबहादुर सिंह 'ध्रुव' सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे