Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...यूजीसी के विरोध में लामबंद हुए सवर्ण समाज के लोग

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में पहुंचे बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने मंगलवार को जिले में सावन समाज के लोगों के साथ गोष्टी करके भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने यूजीसी नियमों का विरोध करते हुए भाजपा तथा केंद्र सरकार को सनातन विरोधी बताया । उन्होंने एक माह के भीतर नई राजनीतिक पार्टी खड़ा करने का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है की श्रवण समाज या तो खुद राजा बनेगा या  राजा बनाएगा ।
17 फरवरी को बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट बलरामपुर पहुंचे जहां पर सवर्ण समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। जय पैलेस में आयोजित विचार गोष्ठी में अलंकार अग्निहोत्री ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों पर खुलकर विरोध जताया और वक्ताओं ने हालिया फैसलों पर आपत्ति जताई। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट और 2019 बैच के यूपी पीसीएस अधिकारी रहे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के कुछ निर्णय विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक संवाद और पारदर्शिता आवश्यक है। बिना पर्याप्त विचार-विमर्श के लागू की गई नीतियां शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं। मृगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नीतियों की समीक्षा जरूरी है। ऋषि राज मिश्रा ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। डॉ. पम्मी पांडेय ने शिक्षकों के अधिकारों और सेवा शर्तों की सुरक्षा पर जोर दिया, जबकि प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी नीति निर्माण में छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।
इसके अलावा राजेश तिवारी, कमलेश त्रिपाठी, शिवांशु शुक्ला, अर्जुन प्रसाद मिश्रा, विकास आचार्या, प्रवीण तिवारी, यदुनंदन मिश्रा, ओम प्रकाश दुबे और अजय कुमार तिवारी समेत अन्य कई वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे