Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में मंगलवार को कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
17 फरवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं के ‘‘विदाई समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके द्धीप प्रज्जवलित किया । उन्होंने कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं को बताया कि विद्यालय में विदाई समारोह का दिन बेहद खास होता है जहाँ इस दिन सारे विद्यार्थी अपने जूनियर को एवं विद्यालय को अलविदा कहते है, वहीं शिक्षकों द्वारा कई वर्षो से उसी विद्यालय में पढ़ाये गये छात्र-छात्राओं के लिए यह एक विशेष दिन होता है, क्योंकि सालों से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें दिया गया समय शिक्षकों के लिए भुलाना आसान नही होता। इसलिए इस अवसर पर एक शिक्षक की तरफ से छात्राओं के लिए विशेष समारोह होता है। 
कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रबन्ध निदेशक डा0 तिवारी एवं कक्षा-12 के विद्यार्थियों द्वारा केक काटा गया । साथ ही सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं में वितरित करके सभी लोगों का मुँह मीठा कराया गया। इसी क्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं एवं कक्षा-12 के विद्यार्थियों सहित नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने अत्यन्त खुशी प्राप्त किया । समारोह में सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने कक्षा-12 के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया, और उन्हे आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंक प्रात्त करें। इसके बाद कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं के रैंप वाक का आयोजन किया गया जिसमें उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी का एक निर्णायक मंडल बनाया गया, जिसके द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्राप्तांको के द्वारा मिस्टर पी0पी0एस0 एवं मिस पी0पी0एस0 विद्यालय के रीति रिवाजों के सहित चुना गया । मिस पी0पी0एस0 के रूप में अंशिका श्रीवास्तव ने अधिकतम अंक प्राप्त करके एवं मिस्टर पी0पी0एस0 कार्तिकेय मिश्रा ने अधिकतम अंक प्राप्त करके अपना-अपना स्थान ग्रहण किया। मिस्टर पी0पी0एस0 एवं मिस पी0पी0एस0 को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने ताजपोशी किया एवं उपहार देकर सम्मानित किया। अंत में सभी अध्यापक अध्यापिकाओं तथा कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं ने मिस्टर पी0पी0एस0 एवं मिस पी0पी0एस0 को बधाइयाँ दी। इस विदाई समारोह में सारा विद्यालय परिवार तथा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य भावुक हो गये । विद्यालय के पदाधिकारियों में प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने कक्षा-12 के समस्त छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने यहाँ पर लगभग 12 वर्ष व्यतीत करने के बाद यहाँ से बाहर जाकर काॅलेज से जुड़ने व देखने के लिए वर्षाे का इंतजार किया है आखिरकार इतना लम्बा समय व्यतीत करने के बाद अपने भविष्य को एक नया आयाम देंगे और विद्यालय परिवार यह उम्मीद करता है कि सभी लोग बोर्ड की परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करके अपना, अपने अभिभावक तथा इस विद्यालय का नाम रोशन करेंगे और आप ही लोगों में से ऊँचे-ऊँचे पदो की गरिमा बढ़ायेंगे। इस अवसर पर समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे