Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...योग शिक्षक शिवराम गुप्ता को मिली मानद उपाधि

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में हरिहरगंज बाजार के निवासी शिवराम गुप्ता को पीएचडी की डिग्री मानद उपाधि प्रदान किया गया है । श्री गुप्ता की उपलब्धि पर उनके सहकर्मी शिक्षकों तथा शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी गई है ।

शिवराम गुप्ता एक साधारण परिवार से हैं । योग के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से सराहनीय कार्य कर रहे हैं । एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,1051 बार लगातार सूर्य नमस्कार करके सूर्यपुत्र टाइटल अवार्ड विजेता,राष्ट्रीय योग वीर सम्मान से सम्मानित जैसे कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर चुके शिवराम गुप्ता की उत्कृष्ट उपलब्धियां बृहद पौधा रोपण जैसी कई सराहनीय कार्य को देखते हुए शनिवार को फरीदाबाद में मैजिक बुक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉक्टर सी०पी यादव, फिल्म जगत की दुनिया से मशहूर डायरेक्टर व एक्टर डॉक्टर मनोज कुमार भाटिया, फिल्म प्रोड्यूसर गुलाब सेठ, इंटरनेशनल मोटीवेटर करन विश्वकर्मा, डिप्टी डायरेक्टर एंड क्वालिटी हेड हार्ट इंस्टीट्यूट डॉ० मनजिन्दर भट्ठी, चेयरपर्सन लायंस क्लब आरपी हंस के हाथों से शिवराम गुप्ता को डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । इस उपलब्धि से पिता अतवारी लाल गुप्ता, माता संतोष कुमारी व विद्यालय की प्राचार्या गीता मिश्रा, जी.डी. वर्मा व सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के भीतर हर्ष का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे