Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...अंतर्राष्ट्रीय स्लेवरी साइबर फ्रॉड का खुलासा

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर सहित पूरे प्रदेश व देश से विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर साइबर स्लेवरी में डालने वाले सक्रिय गैंग का बलरामपुर पुलिस ने भंडाफोड करते हुये एक बड़े अन्तर्राज्यीय अन्तर्जनपदीय संगठित गिरोह के 02 अनाधिकृत एजेन्ट  शातिर साइबर अभियुक्तों को सोमवार को गिरफ्तार किया है ।

 16 फरवरी को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनपद बलरामपुर में हुए साइबर ठगी व साइबर स्लेवरी जैसे अपराधों के अनावरण के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अपराध डॉ जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियुक्तों द्वारा यूट्यूब चैनल के माध्यम से थाईलैण्ड में डाटा इण्ट्री आपरेटर की नौकरी दिलाने के विज्ञापन द्वारा झांसा देकर पीड़ित से 60,000 रुपये व दस्तावेज लेना व मुम्बई से थाईलैण्ड तथा थाईलैण्ड से अवैध रुप से लाओस ले जाना जहां विपक्षी राम प्रवेश सिंह द्वारा पीड़ित को स्कैम कंपाउंड में 2,50,000 रुपये में बेच देना जहां उससे जबरन साइबर फ्राड तथा साइबर स्लेवरी कराने के सम्बन्ध पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों फैजान  रजा पुत्र ताज मोहम्मद निवासी ग्राम अमहवा थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर को हरैय्या तिराहा मालगोदाम रोड़ क्रासिंग के पास से 16 फरवरी 2026 समय 07.10 बजे तथा राम प्रवेश सिंह पुत्र स्व0 कंचन सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट कुसरना थाना व तहसील केराकत जनपद जौनपुर उ0प्र0 वर्तमान पता रूम नं0 72 सी गली नवजीवन हाउंसिंग सोसाइटी सिंह  स्टेट समतानगर कांदवली मुम्बई महाराष्ट्र को समतानगर कांदावली मुम्बई से पुलिस टीम द्वारा 11 फरवरी 2026 समय 03.09  बजे को  गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । अभियुक्त रामप्रवेश सिंह एवं फैजान रजा के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि दोनों एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा थे, जो सोशल मीडिया विशेषकर यूट्यूब चैनल @Faizuvlog350 के माध्यम से थाईलैंड (बैंकॉक) में डाटा एंट्री नौकरी का झूठा विज्ञापन देकर भारतीय युवकों को 60,000 रुपये वेतन का लालच देते थे, उनसे धनराशि वसूल कर बैंकॉक का टिकट बनवाते थे और वहां से गोल्डन ट्रायंगल मार्ग के जरिए अवैध रूप से लाओस पहुंचाकर स्कैम कम्पाउंड में प्रति व्यक्ति लगभग 2.5 लाख रुपये में बेच देते थे, जहां पीड़ितों को बंधक बनाकर उनसे ऑनलाइन निवेश एवं चैटिंग के माध्यम से साइबर ठगी कराई जाती थी । इस प्रक्रिया में रामप्रवेश लाओस में रिसीविंग एवं समन्वय की भूमिका निभाता था तथा फैजान भर्ती, इंटरव्यू और समन्वय का कार्य करता था, जबकि मकसूद, शादाब सहित अन्य सहयोगी थे, और प्राप्त कमीशन आपस में बांट लिया जाता था, जिसमें कुछ भुगतान क्रिप्टो (बाइनेन्स आईडी) के माध्यम से लिया जाता था । दोनों अभियुक्तों ने बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के विदेश भेजने का कार्य करना तथा जानबूझकर लोगों को धोखे से लाओस स्थित साइबर स्कैम कम्पाउंड में भेजकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना स्वीकार किया है। गिरफ्तारी कर्ता टीम में थाना तुलसीपुर साइबर थाना साइबर सेल व सर्विलांस सेल टीम के प्र0नि0 राज कुमार सिंह, उ0नि0 कर्मवीर सिंह, हे0कां0 अशोक कुमार गौड़, का0 अनिल कुमार, का0 अवधेश कुमार, का0 अखिलेश कुमार, का0 जय सिंह यादव तथा का0 शुभम सिंह शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे