Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...वनस्पति विज्ञान विभाग में महत्वपूर्ण विभागीय बैठक

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभागीय बैठक आयोजित की गई ।

13 फरवरी को वनस्पति विज्ञान विभाग मे माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से सबंध  एमएलके पीजी कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में बी०एस०सी० प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर एवं एम०एस०सी० प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर, तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थ नगर के चतुर्थ एवं षष्ठम् सेमेस्टर के पाठ्यक्रम निर्धारण हेतु एक महत्वपूर्ण विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने की। बैठक में पाठ्यक्रम की विभिन्न यूनिटों का निर्धारण करते हुए सभी प्राध्यापकों को विषयवस्तु का वितरण किया गया, ताकि शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके । बैठक में डॉ. मो. अकमल, डॉ. शिव महेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार एवं डॉ. वी. पी. सिंह उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक लाभ प्राप्त हो । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे