Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में स्वागत समारोह का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में गुरुवार को कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं के लिए ‘‘शुभकामना समारोह‘‘ का आयोजन किया गया।
12 फरवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं के ‘‘शुभकामना समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम पी तिवारी, प्रधानाचार्य समरजीत सिंह नंदा एवं उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके द्धीप प्रज्जवलित किया । तत्पश्चात् विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं को बताया कि वैसे तो जीवन एक परीक्षा है। लेकिन जब कोई परीक्षार्थी परीक्षा शब्द सुनता है तो मानो उनके होश उड़ जाते है ।आजकल सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षा का समय चल रहा है। तब यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त किया जाए। जब परीक्षार्थी परीक्षा खंड मे मुक्त मनसे पेपर लिख पांयेगे तब वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आप सभी लोग आनंद से बिना किस घबराहट से परीक्षा दे। क्योंकि स्वामी विवेकानंद ने कहा था, ‘‘सर्वप्रथम खुद पर भरोसा रखो, यही सफलता का रास्ता है। खुद पर श्रद्धा रखो। सभी शक्तियां तुम्हारे भीतर मौजूद है। इन शक्तियों को पहचानों और उसे बाहर लाओ । स्वयं से कहो कि ‘मैं सब कुछ कर सकता हूं । सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाएं । कक्षा-9 के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का रोली-टीका करके स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी एवं कक्षा-10 के विद्यार्थियों द्वारा केक काटा गया और सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं में वितरित करके सभी लोगों का मुंंह मीठा कराया गया। इसी क्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं एवं कक्षा-10 के विद्यार्थियों सहित नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने अत्यन्त खुशी प्राप्त किया तथा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने कक्षा-10 के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया, और उन्हे आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंक प्रात्त करें। इसके बाद कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं के रैंप वाक का आयोजन किया गया जिसमें सौरभ शुक्ला एवं अशफाक अहमद का एक निर्णायक मंडल बनाया गया, जिसके द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्राप्तांको के द्वारा मिस्टर क्लास 10 पीपीएस एवं मिस क्लास 10 पीपीएस विद्यालय के रीति रिवाजों के सहित चुना गया, जिसमें मिस क्लास 10 पीपीएस के रूप में सादमा आबदीन ने अधिकतम अंक प्राप्त करके एवं मिस्टर क्लास 10 पीपीएस अंश मिश्रा ने अधिकतम अंक प्राप्त करके अपना-अपना स्थान ग्रहण किया। मिस क्लास 10 पीपीएस एवं मिस्टर क्लास 10 पीपीएस को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी ने ताजपोशी किया एवं उपहार देकर सम्मानित किया। अंत में सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं तथा कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं ने मिस्टर क्लास 10 पी0पी0एस0 एवं मिस क्लास 10 पी0पी0एस0 को बधाइयाँ दी । इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारियों में प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी ने कक्षा-10 के समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों ने कि सभी लोग बोर्ड की परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करके अपना, अपने अभिभावक तथा इस विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य समरजीत सिंह नंदा, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी अध्यापक सौरभ शुक्ला, असफाक अहमद सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे