Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर शिक्षकों ने जताया विरोध

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में बुधवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का जोरदार, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। शिक्षक समाज के प्रति लगातार अपनाए जा रहे दोगले रवैये, तथा शिक्षकों पर जबरन TET पास कराने के दबाव के विरोध में शिक्षकों ने केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया।
11 फरवरी को संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार और उसके प्रतिनिधि एक तरफ शिक्षक को “राष्ट्र-निर्माता” कहते हैं, और दूसरी तरफ उसी शिक्षक को अपमानित करके, दबाव बनाकर और डर के माहौल में काम कराने की कोशिश करते हैं। यह नीति शिक्षा के साथ भी और शिक्षक सम्मान के साथ भी खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शिक्षकों पर TET को लेकर बनाया जा रहा जबरन दबाव तत्काल बंद किया जाए, Tet प्रकरण पर शिक्षक समाज के खिलाफ दोहरे और दोगले बयान और अपमानजनक भाषा पर सख्त रोक लगाई जाए । संघ ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक-विरोधी रवैया नहीं बदला गया, तो यह आंदोलन जनपदों से निकलकर देशव्यापी आंदोलन में बदला जाएगा और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में ज्ञान सागर पाठक जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलरामपुर, शिवकुमार सोनी संयुक्त मंत्री, आलोक कुमार पांडेय नगर अध्यक्ष बलरामपुर, वेद प्रकाश पांडेय जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवधेश श्रीवास्तव जिलामंत्री, अशोक कुमार गौतम ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीपुर, सत्य प्रकाश पाठक ब्लॉक अध्यक्ष शिवपुरा, अब्दुल मुईद, प्रदीप कुमार पासवान, मनीष पांडेय जसवंत शुक्ला, आलोक कुमार शर्मा, विजय कुमार यादव, प्रियंका गुप्ता, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा,, मुरलीधर तिवारी, विनोद कुमार, अनूप कुमार, बुद्ध सागर शुक्ला, अरविंद वर्मा, रियाज अहमद खान, कैलाश नाथ पांडेय, विपिन पांडेय, नीरज सिंह, विक्रम सिंह व अशोक पटेल सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे