Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के बलरामपुर चीनी मिल द्वारा संचालित बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा शनिवार को सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
 जनपद बलरामपुर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 फरवरी को बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत आरती देवी, गीता देवी, सरिता देवी, अमीरुन्निशा, तज्जमुल, मेला देवी एवं अनीता देवी। इन सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सिलाई मशीन प्राप्त की तथा भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें केके बाजपेई एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, बिश्वम्भर नाथ ठाकुर, एडिशनल जनरल मैनेजर (वाणिज्य), अतुल कुमार वर्मा उप महाप्रबंधक (उत्पादन), धनंजय सिंह उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), मुकेश कुमार शुक्ला प्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), शशि प्रकाश सिंह श्रम कल्याण अधिकारी, आफताब अली अधिकारी मानव संसाधन और प्रशासन, आशुतोष तिवारी सहायक प्रबंधक मानव संसाधन और प्रशासन, मुरलीधरन एन.वी. निजी सहायक, धर्मवीर सिंह बागवानी अधिकारी, धर्मेंद्र सिंह वरिष्ठ उप प्रबंधक विधि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल का विकास करने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक विकास एवं सामुदायिक उन्नयन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इस विशेष अवसर पर Gift Abled Fostering Inclusion संस्था से जुड़ी शिल्पा सिन्हा को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। अंत में सभी लाभार्थियों ने बलरामपुर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे