Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ महोत्सव में विविध कार्यक्रमो का हुआ आयोजन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । नगर के राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में चल रहे प्रतापगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मेरी सहेली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 स्निग्धा रश्मि अध्यक्षा आकांक्षा समिति उपस्थित रही। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरी सहेली कार्यक्रम के अन्तर्गत सेनेटरी नैपकिन के वितरण का कार्य जनपद प्रतापगढ़ में प्रथम बार गोद लिये 100 ग्राम सभाओं में गरीब परिवार की महिलाओं और किशोरियो के बीच किया गया। इस सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य यह है कि ग्रामीण महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने एवं उनमे व्यक्तिगत स्वच्छता के आदते विकसित करने के उद्देश्य से मेरी सहेली कार्यक्रम के अन्तर्गत सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जाने की योजना बनायी गयी है। जनपद प्रतापगढ़ में अब तक गोद लिये 100 ग्रामसभाओं में सेनेटरी नैपकिन के वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें 3000 किशोरियों को लाभान्वित किया गया है।
जनपद में 200 ग्रामसभाओ को सेनेटरी नैपकिन वितरण हेतु चयनित किया गया है जिसमें 27 मार्च 2018 को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर गोद लिये ग्राम के प्रधान, ए0एन0एम0 एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सहायिकाओं को डा0 स्निग्धा रश्मि ने अच्छे कार्य के लिये उन्हंे सम्मानित किया। 
प्रतापगढ़ महोत्सव में जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरी सहेली योजना के अन्तर्गत सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्यक्रम प्रदेश में प्रतापगढ़ जनपद में प्रारम्भ किया गया है। मेरी सहेली योजना के अन्तर्गत सेनेटरी नैपकिन वितरण के कुशल आयोजन हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत उद्योग द्वारा सेनेटरी नैपकिन ‘‘दिशा’’ नाम से बनायी जा रही है। उन्होने प्रतापगढ़ महोत्सव में गभर्वती महिलाओ, स्वच्छता से सम्बन्धित एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया जिसे वहां पर उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।प्रतापगढ़ महोत्सव में दूसरे दिन प्रारम्भ में राजेश श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता पर आधारित एक जादू का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
   
इसके अलावा जी0आई0सी0 के सभाकक्ष मे वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन एवं पेन्ट माई प्रतापगढ़ वाल पेन्टिंग, पतंगबाजी प्रतियोगिता,
बाल उमंग प्रतापगढ़ के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय ने किया।

महोत्सव के मंच पर पत्रकार सम्मेलन एवं संगोष्ठी आयोजन 

  नगर के जीआईसी में चल रहें महोत्सव के तीसरे दिन 17 मार्च 2018 को अपरान्ह 4 बजे महोत्सव के मंच पर पत्रकार सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी का विषय ‘‘सर्वांगीण विकास में मीडिया पहल’’ रखा गया है। जिलाधिकारी शम्भु कुमार सम्मेलन एवं संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे जबकि कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों के अलावा बाहरी जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सम्मिलित हो रहे है । इनमें काशी (वाराणसी) से वरिष्ठ पत्रकार डा0 जगदीश द्विवेदी, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, हिन्दोस्थान समाचार एजेन्सी के राज्य ब्यूरो लखनऊ के  पी0एन0 द्विवेदी, चैनल सहारा समय के इलाहाबाद प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, इलाहाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी,  रतन दीक्षित सदस्य उ0प्र0 प्रेस मान्यता समिति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट सम्मिलित होगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे