सुनील उपाध्याय
बस्ती । प्राथमिक षिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में वर्ष 2015 में पदोन्नति प्राप्त 368 अध्यापकों के वेतन भुगतान, जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर पदोन्नति, 3 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अध्यापकों की पदोन्नित सहित 27 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष चौथे दिन शुक्रवार को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह से एक चरण की वार्ता विफल रही। धरनारत शिक्षक निर्णायक परिणाम की मांग कर रहे थे। चौथे दिन संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल्मीक सिंह ने आमरण अनशन शुरू किया। मांगे न मानी गई तो सोमवार से 5 शिक्षिकायें भी आमरण अनशन में शामिल होंगी।
धरने को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि बस्ती के 368 अध्यापकों का पदोन्नति वेतन भुगतान न किया जाना चिन्ताजनक है। लगातार आन्दोलन, धरना प्रदर्शन, लिखित समझौते के बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पदोन्नति वेतनमान देने के प्रति गंभीर नही है और आश्वासन देकर प्रकरण को अनावश्यक खीचना चाहते हैं किन्तु इस बार शिक्षक आर-पार के संघर्ष का मन बनाकर आन्दोलित है। बिना मांगे पूरी हुई आन्दोलन समाप्त नहीं होगा।
आमरण अनशन पर बैठे बाल्मीक सिंह ने कहा कि बीएसए की हठवादिता के कारण आमरण अनशन के लिये बाध्य होना पड़ा। अनेकों बार धरना, ज्ञापन के बाद भी शिक्षकों की न्यायोचित मांगो पर विचार नहीं किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
धरने को अभय सिंह यादव, कुसम लता श्रीवास्तव, प्रेमलता सिंह, सन्तोष शुक्ल, शैल कुमार शुक्ल, अखिलेश मिश्र, चन्द्रभान चौरसिया, सन्तोष शुक्ल, उमेश सिंह, अखिलेश सिंह, पुष्पलता पाण्डेय, कनहैयालाल भारती, बालकृष्ण मिश्र, विनोद कुमार यादव, विवेकानन्द चौरसिया आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाय।
धरने में विमला देवी, ओम प्रकाश, अखिलेश चौधरी, काशीराम वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, उर्मिला देवी, किरन बाला श्रीवास्तव, जमीरून्निशां, उर्मिला मिश्र, इन्दु सिंह, घनश्याम सिंह, शाहिदा खातून, राजेश यादव, मालती श्रीवास्तव, सुनैना राय, शत्रुघ्न प्रसाद द्विवेदी के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ