डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- वजीरगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा में चूल्हे से निकली चिंगारी ने एक दर्जन घरों को स्वाहा कर दिया। गांव के राजेश की पत्नी बुद्धवार दोपहर में चूल्हे पर दूध गरम कर रही थी कि अचानक चिंगारी छिटकने से छप्पर में आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते,आग ने भयंकर रुप धारण करते हुए एक दर्जन घरों को चपेट में ले लिया। घर धूं-धूं कर जलता रहा।निःसहाय लोग अपनी गृहस्थी को जलते हुए देखने के सिवाय कुछ न कर सके। सूचना डायल 100 और अग्निशमन को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 100 के सिपाहियों ने गांव की बोरिंग पर पम्पिंग सेट चलाकर पाइप की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं अग्निशमन के लोग मौके पर नही आये। अग्नि पीड़ितों में राजेश ,दुर्गा प्रसाद, विजयी,राजकुमार, मनोज,राम औतार,तिलकराम,प्रेम प्रकाश,आफत,भगौती दीन,ओमप्रकाश आदि हैं।प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह ने बताया कि लेखपाल अनिल कुमार सिंह ने एक लाख रुपये क्षति का आंकलन किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ