Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रामपुर खरहंटा के नवनिर्वाचित प्रधान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा :-वजीरगंज के रामपुर खरहंटा राजस्व ग्राम में 70 वर्ष के तिलिस्म को तोड़कर निर्वाचित हुए प्रधान प्रदीप कुमार सिंह उर्फ दद्दन सिंह ने शुक्रवार को ब्लाक परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ  ली । 
    सहायक विकास अधिकारी पंचायत घनश्याम पाण्डेय ने उन्हें शपथ दिलाई । इस मौके पर मौजूद पूर्व श्रम एवं निर्माण संघ अध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने नव निर्वाचित प्रधान को बधाई देते हुए गांव के विकास के लिए पूरी लगन से कार्य करने की नसीहत दी । उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद गांव की प्रत्येक जनता के प्रति मिली जवाब देही को पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन करें । गांव के विकास में क्षेत्र पंचायत भी पूरा सहयोग देगी । शपथ ग्रहण के बाद भावुक प्रधान ने मौके पर मौजूद गांववासियों के प्रति कृतज्ञता ब्यक्ति की । नव निर्वाचित प्रधान 31 जनवरी 018 को उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए  और 24 फरवरी को गांव की जनता उन्हें प्रधान बना दिया । ग्रामीण जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की चुनौती होगी । वहीं क्षेत्र पंचायत डुमरियाडीह से निर्वाचित बीडीसी शिवकुमारी ने भी शपथ ली इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सूर्यनरायन मिश्र, उदय प्रताप सिंह, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे