अमरजीत सिंह
फैजाबाद:राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र में अशरफपुर गंगरेला गांव कें मोड़ कें पास शुकवार की शाम कों दो बाइक सवारों के बीच ओवर टेक करते समय आपसी भिड़त हो गई।जिसमें तीन लोंग गम्भीर रूप सें घायल हो गयें जिन्हे मवई सीएचसी में भर्ती कराया गया
प्राप्त जानकारी कें अनुसार शुकवार की शाम लगभग पांच बजें फैजाबाद सें लखनऊ की ओर दो बाइक सवार तेज रफ्तार सें जा रहे थे कि अशरफपुर गंगरेला मोड़ कें पास नेशनल हाइवें पर ओवर टेक करतें समय दोनों बाइक आपस मे टकरा गई जिससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोंग गम्भीर रूप सें घायल हो गए।सभी घायल करीब आधे घंटे तक घटना स्थल पर पड़ें तड़प रहे थे।सूचना पाकर पहुंचे हल्का दरोगा मोहम्मद आदिल नें तीनों घायलों को इलाज कें लिये एम्बुलेंस की मदद सें सी एच सी मवई भेजवाया घायलों में नौमीलाल निषाद 45 वर्ष निवासी तकिया मजरे कुशहरी थाना मवई जनपद फैजाबाद का निवासी है व् दूसरा घायल रवीन्द्र कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी पारा थाना शुकुलबाजार तथा रामचन्दर 35 वर्ष निवासी खेममऊ थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी के निवासी शामिल हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ