Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उप जिलाधिकारी ने रुदौली तहसील के सभागार में ग्राम प्रधानो के साथ की बैठक


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रुदौली और मवई ब्लॉक के ग्राम प्रधानो के साथ एस.डी.एम. रुदौली पंकज सिंह ने शुक्रवार तहसील सभागार रुदौली में की बैठक।जल्द से जल्द शौचालय बनवाकर निर्धारित समय में खुले में शौच मुक्त(ओ डी एफ)कार्य पूर्ण करने पर दिया बल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने तहसील रूदौली के ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग कर बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना हम सब की पहली प्राथमिकता है।देश में इंदौर जैसे अनेक जिलो ने खुले में शौच से मुक्ति पा लिया है।हम समझ रहे हैं कि गावो में बिपरीत परिस्थितयो में ग्राम प्रधान गण कार्य करते है इस दौरान उन्हें अनेक जमीनी समस्याओ का सामना भी करना पड़ता  है। प्रशासनिक अमला और प्रधान साथियो के साथ बैठने से उन भिन्न भिन्न प्रकार की समस्याओ के निराकरण करने में हमें सरलता होगी। इस दिशा जो भी बाधाए आ रही है अथवा आएगी उन्हें बैठक के माध्यम से दूर किया जा सकता है।
उपजिलाधिकारी ने प्रधानों से मुखातिब होते हुए कहा कि गाँव में जो लोग सक्षम हैं वो अपने पैसो से व् जो लोग असहाय है उनको 12 हज़ार रु0 में शौचालय का निर्माण कराना है जो लोग समय से कार्य नहीं पूरा कराएँगे उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता घातक होती है इस लिए मानक का ख्याल रखा जाये।उन्होंने ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि ग्राम समाज की सुरक्षित व् सार्वजानिक भूमियों पर जिन लोगों के अवैध क़ब्ज़े हो उन्हें आप लोग अपने स्तर से कह कर खाली करा ले।तालाब की भूमि ख़ाली हो जायेगी तो तालाब के सुन्दरीकरण के लिए वित्तीय सहायता भी मिल जायेगी।यदि कोई भूमि हीन है और उसके पास अन्य कोई व्यवस्था नहीं है तो उसको तब तक बेदखल नहीं किया जायेगा जबतक कि उसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाये।अवैध क़ब्ज़े वाली भूमि को सम्बंधित व्यक्ति अपनी अन्य भूमि से बदल भी सकता है।
बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रेस यादव,अलगू प्रधान,शाहिद मियां,राम बहादुर यादव,हसीब चुन्नू,हरिश्चन्द्र यादव,पप्पू,श्रवण कुमार,ब्रिजेश कुमार,अनिल कुमार आदि प्रधान मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे