अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली अंतर्गत रूदौली अलियाबाद रोड पर रौज़ा गाँव के निकट कल पल्सर सवार युवक को अज्ञात पिकअप ने ज़ोरदार टक्कर मार दी थी जिससे पल्सर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
गाँव वालों ने तुरन्त गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पहुँचाया था।घायल युवक की जेब से मिले युवक के डी एल से उसकी पहचान मो क़ासिम आयु 35 वर्ष पुत्र मो सगीर निवासी रसूलपुर थाना दरियाबाद के रूप में हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रथम उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया था आज ट्रामा सेंटर में गंभीर रूप से घायल युवक क़ासिम की मृत्यु हो गयी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ