रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज तहसील क्षेत्र में आज दिनाँक 16/03/2017को दिन में 12बजे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की तहसील स्तरीय बैठक उत्साह बर्धन के साथ सम्पन्न हुई।
तरबगंज तहसील से दो कि०मी० आगे पूरब तरफ तरबगंज थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित सीद्धपीठ श्रीकामेश्वरनाथ मन्दिर मे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिले वा तहसील से आए पदाधिकारियों एंव सदस्यों ने शिरकत की।
*बैठक का एजेंडा*:-पत्रकारों की सुरक्षा का कानून बनाया जाय वा सभी पत्रकार साथियों को आर्थिक वा सामाजिक रूप से मजबूती मिले,,पत्रकार के बच्चे भी अच्छे स्कूलो में पढें,,सरकारी योजनाओ का लाभ मिले।आदि बातें तेजतर्रार महासचिव पवन कुमार द्विवेदी ने कही।
घनश्याम जवसवाल,महामंत्री सुरेन्द्र तिवारी वा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश ओझा ने भी अपने बिचार व्यक्त किए,,और कहा की पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हर हाल मे होनी चाहिए।ये सरकार का दायित्व है।क्योंकि चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार साथियों के लिए कोई कानून नही बनाया गया।जबकि सारी कठिनाईयों को झेलते हुए पत्रकार खबर का संकलन एंव प्रकाशन करता है,, और देश के विकास में भागीदार होता है।जिसे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एंव सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिये।
समापन अवसर पर तहसील तरबगंज के तेज तर्रार नवनियुक्त अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय,तेज तर्रार जिलाध्यक्ष,जयप्रकाश ओझा,तेजतर्रार महामंत्री सुरेन्द्र तिवारी,जिला महासचिव नवल किशोर पान्डेय.आदि जिले से आये सभी पत्रकार साथियों सहित एक स्वर में संकल्प लिया की ना भष्टाचार करेंगे ना किसी को करने देगें।आदि बातों के साथ उत्साह से लबरेज टीम के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिला संरक्षक सोनू मिश्रा,योगेश पान्डेय,बेदप्रकाश मिश्र,उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल,राहुल कुमार,करन कुमार,धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा,राम प्रताप तिवारी आदि लोग समलित हुए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ