Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सड़क हादसे में वीरेन्द्र प्रताप शाही के पुत्र सहित दो की मौत


सुनील उपाध्याय
बस्ती : राम जानकी मार्ग पर कलवारी थानान्तर्गत पांऊ चौराहे के पास बनहरा मोड़ पर हुए हादसे में गोरखपुर के पूर्व विधायक स्व. वीरेनद्र प्रताप शाही के पुत्र विवेक प्रताप शाही निवासी मोहद्दीपुर गोरखपुर और उनके मित्र अमृत राज सिंह की मौत हो गई।
शनिवार भोर में साढ़े चार बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब विवेक शाही एक फारच्यूनर गाड़ी से संतकबीरनगर धनधटा की तरफ से रामजानकी मार्ग पर बस्ती के कलवारी के तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि उनकी फारच्यूनर गाड़ी किसी जानवर के चलते मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से सीधे टकरा गई। गाड़ी के मौके पर परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में कुल विवेक शाही और उनके मित्र अमृत राज सिंह सवार थे।
हादसे की जानकारी यूपी 100 और एसओ कलवारी पहुंचे। एसओ ने निजी वाहन से दोनों को प्राथमिक स्वासथ्य केन्द्र कुदरहा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को लेकर कलवारी थाने पहुंची और हादसे की सूचना परिजनों को गोरखपुर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे