Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योगी सरकार के एक पूरे होने के अवसर पर आयोजित होगा यह कार्यक्रम


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । वर्तमान सरकार के एक वर्ष दिनाॅक 19 मार्च 2018 को पूरे हो रहे है। उस अवसर पर लखनऊ में विधान सभा के सामने लोक भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा। यह आयोजन पूर्वान्ह 11.00 बजे से होगा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक/बुकलेट को जारी किया जायेंगा। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में होगा उक्त अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण विभिन्न विभागो के अधिकारीगण आदि सामिल होंगे। इसका सीधा प्रसारण न्यूज चैनल द्वारा किया जायेंगा, जिसमें सभी निजी चैनल एंव दुरदर्शन भी सामिल है। इस कार्यक्रम को मण्डलायुक्त दिनेश सिंह ने जनपदों के मुख्यालयों पर भी आयोजित करने का शासन के निर्देश के क्रम में सभी जिलाधिकारियों से कहा है। जिलाधिकारी सुशील कुमार मौर्या के अध्यक्षता में आवश्यक बैठक कर अन्तिम रूप दिया जा चुका है। जिसमें 19 मार्च 2018 को तहसील सदर के मुख्यालय परिसर में उ0प्र0 सरकार के सूचना विभाग लखनऊ से प्रेषित एल0ई0डी0 प्रचार वाहन द्वारा संबंधित कार्यक्रम के प्रसारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय तथा जनपद को एल0ई0डी0 प्रचार वाहन दो प्राप्त हुयी है जो जनपद मुख्यालय, तहसील सदर एवं तहसील हर्रैया क्षेत्र में सरकार के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगी तथा दुसरी वाहन तहसील भानपुर एवं रूधौली क्षेत्र में आगामी 22 मार्च तक संबसंधित विकास खण्डों में एंव बाजारों में सरकार के कार्यक्रमों को दिखायेंगी। 
आज जिलाधिकारी सुशील कुमार मौर्या द्वारा एल0ई0डी0 प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रांे में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया तथा कहा कि यह प्रचार वाहन सभी तहसील एवं विकास खण्ड क्षेत्रों में आवश्यक प्रचार-प्रसार एवं सरकार के कार्यक्रमों को प्रदर्शित करें,  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  भगवान शरण, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री रामदुलारे पाण्डेय, उप निदेशक सूचना डाॅ0 मुरलीधर सिंह, भाजपा नेता भोलू सिंह आदि उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से सरकार की उपलब्धियाॅ, शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना पर आधारित कार्यक्रम है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए 19 मार्च से 24 मार्च तक बस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश स्थानीय कलाकारों कों जारी किए गये है तथा इसमें आम लोंगो का सहभागिता बढ़ाने हेतु संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से एवं अन्य लोगों से भी अनुरोध किया गया है।  सरकार के उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रमों को 19 मार्च 2018 को कोई भी व्यक्ति न्यूज चैनल पर देख सकता है। 
इसके अलावा दिनाॅक 14-04-2018 से 28-04-2018 तक जनपद के चैदहो विकास खण्डों में लोक कल्याण मेले का आयोजन करने के कार्यक्रम भी बनाये गये है। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम दिनाॅक 24/25 मार्च को प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेंगा। उस अवसर पर लखनऊ से प्राप्त प्रचार साहित्यों का वितरण, संबंधित विभागों के उपलब्धियों की चर्चा आदि किया जायेंगा। यह कार्यक्रम मण्डलायुक्त सभागार में ओयाजित होगा। जिलाधिकारी ने संबंधितो ंसे इस कार्यक्रम को अपने-अपने स्तर से सफल बनाने का आवाह्न किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे