शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । ब्रह्मदेव समाज के तत्वाधान में संगठन को विस्तार देने के उदद्देश्य से ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज का गठन किया गया । मंगलवार को नगर के टेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर के प्रागण में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अचार्य पं• आलोक मिश्र के मुखार बिंदु से वैदिक मंत्रोंचारण द्बारा हनुमान जी का पूजन अर्चन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष पंण्डित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने करते हुए कहा कि अन्य प्रकोष्ठो की भॉति ही अधिवक्ता प्रकोष्ठ के गठित हो जाने से लम्बे समय से चली आ रही अधिवक्ता समाज की अनदेखी व उपेक्षा को दूर करने का काम किया जायेगा ।साथ ही समाज के कमजोर व असहाय वर्ग के लोगो को निःशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा ।इस मौके पर मौजूद वारिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर त्रिपाठी रागी ने कहा कि अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करना प्रत्येक अधिवक्ता का कर्तब्य है ।उस ज्ञान का उपयोग गरीबो,असहायों को न्याय दिलाने में किया जाना चाहिए ।इस मौके पर मौजूद वारिष्ठ अधिवक्ता पंण्डित हरीकान्त शुक्ल ने कहा कि ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के माध्यम से समाज के गरीबों व असहायों की सहायता में सहभागी बनना सबसे बडा पुण्य कार्य है ।इस दौरान अधिवक्ता समाज का गठन करते हुए अन्तू निवासी पंण्डित चन्द्रभवन मिश्र एडवोकेट को अध्यक्ष, पंण्डित रवि शंकर मिश्र एडवोकेट व ओम नाथ शुक्ल एडवोकेट को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार शुक्ल को महामंत्री, रविकुमार द्बिवेदी को संगठन मंत्री, अरविन्द कुमार पाण्डेय को प्रकाशन मंत्री मनोनीत किया गया जबकि अधिवक्ता पण्डित हरिकान्त शुक्ल, राज किशोर त्रिपाठी रागी, बृजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वीरेन्द्र मिश्र व भारत मिश्र को संरक्षक सर्वसम्म्ति से चुना गया । कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम एडवोकेट ने किया ।इस मौके प्रमुख रूप से अधिवक्ता पण्डित परमानन्द मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी, विनोद चतुर्वेदी, संगम प्रसाद पाठक, मनोज कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार पाण्डेय, भानू प्रकाश त्रिपाठी, राय साहब मिश्र, शिवमूर्ति मिश्र, निर्भय कुमार तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, शिवेश शुक्ल, अनिल कुमार उपाध्याय, केशरी प्रसाद मिश्र, ज्योतिषाचार्य अलोक मिश्र, मनोज मिश्र, हरिओम मिश्र, घनश्याम शुक्ल, सुरेश चन्द्र मिश्र, राम सन्मुख तिवारी, दीपक मिश्र, सर्वेश शुक्ल, चन्द्रेश पाण्डेय, विनोद मिश्र सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ।कार्यक्रम के अन्त में एकत्रित अधिवक्ता ने पंण्डित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ