Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह से हंडकम्प


सुनील गिरी 
हापुड । सोमवार रात्री को सिटी रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हंडकम्प मच गया । अफरातफरी मे लोग ट्रेन से कूदकर भागने लगे। बम की सूचना पर मौके पर पहुचे अधिकारीयो ने देखा तो सूचना गलत थी बम की तरह दिखने वाली वस्तु से रेलवे स्टेशन पर हडकम्प मच गया जिस कारण टेªन घंटो खडी रही। सिटी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टाइम बम  की सूचना से अधिकारियों ने राहत की सांस तो जरूर ली मगर इस नकली बम के पास धमकी भरे लेटर ने देश के सबसे मजबूत रेलवे मंत्रालय सहित अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया ।  हापुड़ रेलवे स्टेशन पर जब संगम एक्सप्रेस पहुंची तो कयास लगाया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने मेरठ से निकलते ही जी,एस कोच के शौचालय में बम नुमा घड़ी को रख दिया था । हांलाकि बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने पूरी ट्रेन को सर्च करने के बाद राहत की सांस ली और ट्रेन को रवाना कर दिया । वहीं पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कई टीमों का गठन करने के बाद आरोपियों को जल्द  पकड़ने  की बात कही है ।  आप को बता दें ट्रेन के कोच के जिस शौचालय में बमनुमा घड़ी मिली है, वहां पर एक पत्र भी मिला है। पत्र पर क्या लिखा है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि सामान्य घड़ी मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन मामूली  घड़ी ने पूरे स्टेशन पर हजारों लोगों की धड़कनों तेज कर दिया । बम की सूचना मिलते ही हापुड एसपी सहित  अधिकारी मोके पर पहुंच गए और घंटों बम निरोधक दस्ते का इंतजार करते रहे संगम एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने पर गाजियाबाद पीएसी से बम निरोधक दस्ते को बुलवाया गया। जिसमें आने में दो घंटे से अधिक समय लग गया था। अगर जिले में बम निरोधक दस्ते की टीम होती तो इतना समय न लगता। हालांकि पुलिस अधिकारी इस धमकी भरे  पत्र के बारे में कुछ भी  कहने के लिए तैयार नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे