Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गिनीज वर्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज होने पर ओमपाल को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


सुनील गिरी 
हापुड। भारत मुक्ति मोर्चा व बामसेफ के कार्यकर्ताओ मोदीनगर यूनिट ने हापुड के विधार्थी मोर्चा के ओमपाल का नाम गिनीज  वर्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज होने पर स्मति चिन्ह व साल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजाराम पूर्व प्रधान दौसा सिह ने कहा की यह समाज के लिये गर्व की बात है । रामपाल कश्यप ने कहा की ओमपाल सिह चित्रकला मे पहले से ही रूचि रखते है और कला ही एक मानव और कलाकार की जीवन होता है। हमको कला को बढाने के लिये बच्चो को प्रोत्साहित करना चाहिए और बहुजन समाज के लिये गिनिज वर्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिलना कोई आसान कार्य नही और हमे गर्व है अस बात का की ओमपाल सिह को मिला । नेपाल सिह ने कहा की ओमपाल सिह कला के साथ समाजिक कार्य मे भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान करते है । इस अवसर पर रामश्रगांर, डा0 फारूख हसन, श्रीचन्द, विजय कश्यप, दिनेश भारती, रामगुर्जर, अमृत कोर, इन्द्रपाल यादव, विनोद गौतम, आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे