गोंडा। बुधवार को चीनी मिल के गन्ना जनरल मैनेजर द्वारा एक गांव के लगभग पंद्रह लोगों के खिलाफ चीनी मिल कैम्पस में जबरन घुस कर गन्ने की पर्ची निकालने के लिए दबाव बनाने व क्षति पहुंचाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के दतौली में स्थित मनकापुर चीनी मिल के गन्ना जनरल मैनेजर उमेश सिंह विशेन द्वारा पुलिस को दिए तहरी में कहा है कि बीते 22 मार्च को रात्रि 8 बजे विवेकानन्द, घनश्याम उर्फ बलेस्टर, विनोद कुमार पांडेय उर्फ डीजल अपने अन्य दस-बारह साथियो के साथ जबरन मिल परिसर में घुस आए और प्रशासनिक भवन के सामने आकर गाली गलौज करते हुए जबरन गन्ने की पर्ची की मांग करने लगे। जब कि मिल प्रशासन द्वारा बताया गया कि पर्चियां नियमानुसार कम्प्यूटराइज सिस्टम से ही मिल पाएगी। इसी बात से सभी लोग भड़क गए और मिल के जीएम को बुलाने की जिद करने लगे। मौके पर मिल कर्मचारी पहुंच कर उन लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन विपक्षी मारपीट करने पर उतारू हो गए और पत्थर मार कर कैम्पस में लगे शीशे को तोड़ दिया और धमकी देते हुए चले गए।मनकापुर पुलिस ने विवेकानंद पुत्र श्रीनाथ, घनश्याम उर्फ बलेस्टर पुत्र ओंकार निवासीगण देवरिया मनकापुर, विनोद कुमार पांडेय उर्फ डीजल पुत्र शोभाराम पांडेय निवासी कुडासन मनकापुर व 10-12 अज्ञात लोगों के विरूद्व मारपीट, बलबा, धमकी व क्षति पहुचने का मामला दर्ज किया है।
वही प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने बताया है कि मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ