शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज के विस्तार के क्रम में बुधवार को जिले के लालगंज तहसील ईकाई का गठन संगठन के अध्यक्ष पंण्डित सत्येंन्द्र नारायण तिवारी की अध्यक्षता मे लालगंज के बाबा घुईसरनाथ रोड पर स्थित कार्यालय पर ब्रह्मदेव समाज की आयोजित बैठक में किया गया । जिसमें पंडित प्रेम शंकर तिवारी को ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष, पंडित सुधाकर पांडे व पंडित अनिल तिवारी को उपाध्यक्ष, पंडित धीरज कुमार शुक्ल को महामंत्री, पंडित उपेंद्र द्विवेदी एडवोकेट को संगठन मंत्री, पंडित देवेंद्र तिवारी को मीडिया प्रभारी, पंडित रामशिरोमणि तिवारी को प्रचार मंत्री, पंडित धीरेंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष जबकि पंडित अवनीश तिवारी पंडित गीतेश पांडे व पंडित मुदित शुक्ल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि अगली बैठक में लालगंज के सभी न्याय पंचायतों की घोषणा की जाएगी । बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता जय प्रकाश मिश्र ने करते हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ