Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बीसीएम ग्रुप की अवंतिका सरावगी के साथ एमपीयू प्रबंधन की वर्चुअल बैठक

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में नव सृजित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की कार्यपरिषद की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रोफ़ेसर रविशंकर सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुई। 

6 फरवरी को सुबह 11:30 बजे आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा शासन द्वारा स्वीकृत गैर-शैक्षणिक पदों के अधियाचन (रिक्रूटमेंट) हेतु नियमावली को अंगीकृत कर सेवा चयन आयोग को प्रेषित करना रहा, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। उद्योग जगत की चर्चित हस्ती बलरामपुर चीनी मिल समूह के प्रबंध निदेशिका अवंतिका शरावगी की सहभागिता को शिक्षा और उद्योग जगत के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी उपस्थिति ने बैठक को न केवल प्रतिष्ठा प्रदान की, बल्कि भविष्य में विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच सहयोग की संभावनाओं को भी मजबूत किया ।विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। यह बैठक मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सुधारों और संस्थागत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होती दिख रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे