Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...देवदूत बनकर पहुंचे एसएसबी जवानों ने बचाई जान

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी के चिकित्सकीय टीम ने 06 फरवरी को 2026 को समय लगभग 1015 बजे डॉ यादवेन्द्र यादव, उप-कमांडेंट चिकित्सा, 50वीं वाहिनी एवं 03 अन्य कार्मिक ‘मानव चिकित्सा शिविर’ के आयोजन हेतु वाहिनी मुख्यालय से सीमा चौकी गिधवा जा रहे थे तभी रास्ते में पचपेडवा बाज़ार से लगभग 03 कि.मी. पूर्व ग्राम रामनगर के नजदीक एक दुर्घटनागृस्त (मोटरसाइकिल UP-47 AF 5476 के साथ) अज्ञात व्यक्ति को गंभीर स्थिति में देखा गया ।
 तत्पश्चात डॉ यादवेन्द्र यादव, उप-कमांडेंट चिकित्सा, 50 वीं वाहिनी एवं 02 अन्य कार्मिको के साथ नजदीक से देखने पर पता लगा कि, उक्त व्यक्ति के गर्दन के पास नस फटने से अधिक मात्रा में रक्तश्राव होने के साथ कई गंभीर चोटे आई हुयी हैं, जिसके बाद चिकित्साधिकारी द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार के दौरान रक्तश्राव रोकने व दर्द निवारक इंजेक्शन दिया गया तथा मरहम पट्टी आदि बाँधी गयी । मौके पर पहुंचे अन्य स्थानीय नागरिको के द्वारा उक्त घायल व्यक्ति की पहचान नाम – शिवा पुत्र संतोष, उम्र -17 वर्ष निवासी ग्राम बसंतपुर, जनपद -बलरामपुर बताया गया । प्राथमिक उपचार के बाद राज्य सरकार द्वारा संचालित एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया गया तथा साथ ही साथ पुलिस को भी अवगत कराया गया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को अतिशीघ्र ही नजदीकी CHC, पचपेडवा, जनपद –बलरामपुर हेतु अग्रिम उपचार हेतु भेजा गया इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बहुत सराहना की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे