अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज के आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में शनिवार को संस्थापक प्रकाशोत्सव पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, वहीं स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को स्वर्ण पदक व 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
7 फरवरी को आयोजित प्रकाशोत्सव पर्व का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, संयुक्त सचिव बी के सिंह व प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने स्वर्गीय महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया । इसके पूर्व महाविद्यालय की छात्रा शगुन ने स्वस्तिवाचन तथा महाविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह ने कहा कि किसी भी शैक्षिक संस्थान की मुख्य धुरी वहां की प्रबंध समिति, प्राचार्य ,शिक्षक व छात्र-छात्रा होते हैं। शिक्षक और छात्र ही अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करके उस संस्थान को उत्कृष्टता तक पहुचाते हैं। शिक्षा का मूल उद्देश्य है कि वह छात्र-छात्राओं में मानवीय मूल्यों का निर्माण करें।
सचिव प्रबंध समिति रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने आदि संस्थापक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस तराई अंचल में जब दूर दूर तक कोई भी शैक्षिक संस्थान नहीं थे तब आदि संस्थापक ने अपने जनता को यह शिक्षालय दिया था। ऐसे में हम सभी का कर्तब्य है कि इसकी प्रतिष्ठा व गरिमा को सदैव स्थापित रखें। संयुक्त सचिव बी के सिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ आदि संस्थापक महाराजा साहब ने इस संस्थान को बनाया था उस उद्देश्य के लिए सदैव प्रयासरत रहना ही आदि संस्थापक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने भी अपना श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। इस दौरान बीए,एम ए,बीएससी,एम एस सी,बीकॉम,एम कॉम,बीएड,बीबीए,बीसीए 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक व दस -दस हजार रुपये का चेक प्रदानकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रो0 अरविन्द द्विवेदी,प्रो0 वीणा सिंह, प्रो0 रेखा विश्वकर्मा,प्रो0 मोहिउद्दीन अंसारी, प्रो0 पी के सिंह, प्रो0 एस एन सिंह, प्रो0 एस पी मिश्र, प्रो0 तबस्सुम फरखी, प्रो0 राघवेंद्र सिंह, प्रो0 अशोक कुमार, डॉ राजीव रंजन, डॉ आलोक शुक्ल, कुलदीप सिंह, कुशाग्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष व प्राध्यापक, जनवार कुल के सदस्य व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में अनामिका त्रिपाठी, सलोनी सिंह, शिखा मिश्रा, कविता, शगुन, सलोनी हलीम, शुभी सिंह, विनय शर्मा, अर्पिता सिंह, देवांशी सिंह सम्मिलित हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ