Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी 50 वीं वाहिनी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया ।
7 फरवरी 2026 को कक्षा 12 सत्र 2025-26 के सभी वर्गों के  का भव्य विदाई समारोह दिन मे 1 बजे संपन्न हुआ। इस विदाई समारोह में सीनियर्स के आगमन पर 11 के बच्चों के द्वारा  को रोली कुमकुम लगाया गया और फूल देकर उनका स्वागत किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेट एवं स्कूल बैंड (घोष) के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय निदेशक श्री सुयश कुमार जी,विद्यालय प्राचार्य श्री आसिम रूमी एवं सभी समन्वयको का स्वगात धुन व मार्चपास्ट करके अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निर्देशक सुयश कुमार प्राचार्य आसिम रूमी एवं सभी समन्वयकों ने दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य के द्वारा अपने अभिभाषण में बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएं भी दी गई।
 इसी क्रम में कक्षा 12 के वीरभद्र एवं छात्रा साइना के द्वारा  स्पीच दी गई जिसमे स्कूल में व्यतीत किए गए क्षणो का भावपूर्ण उल्लेख किया गया। कक्षा 11 की समीक्षा ने भी गद्य रुप मे क्या आप जा रहे हो कविता का भाव पूर्ण पाठ किया। इसी काम में विद्यालय के टीचर अखिलेश, रिजवाना एवं हिमांशु ने अपने-अपने बीते अनुभवो को बच्चों के साथ साझा किया। उनके अंदाजेकरम मैशअप सोंग पर प्रशांत स्पर्श, देवांशी एवं सृष्टि के द्वारा समूह गान किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के वरिष्ठ समन्वयक राजेश जायसवाल ने अपने अभिभाषण में स्कूल बैग से लेकर ऑफिस बैग तक के अंतर को बताया गया कि कैसे बेफिक्री और मौज मस्ती के दिन जिम्मेदारियां में बदल जाते हैं। विदाई समारोह के दौरान कक्षा 11 के बच्चों ने कक्षा 12 के बच्चों के साथ कई खेल खेले। इसी दौरान कक्षा 12 के बच्चों ने रैंपवाक किया। निर्णायक मंडल के सदस्य राजेश जायसवाल, आफ़ाक़ हुसैन एवं रिजवाना मैम के द्वारा इस रैंप वॉक और प्रश्न उत्तरों के आधार पर वीरभद्र त्रिपाठी को मिस्टर फेयरवेल 2026 एवं साइना मिश्रा को मिस फेयरवेल 2026 घोषित किया गया। मंच संचालन का काम रितिषा उपाध्याय एवं विशाल मिश्रा के द्वारा किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक सुरेश कुमार जी के द्वारा बच्चों को स्मृति चिन्ह बांटे गए और उन्होंने अपने अभिभाषण में बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक अभिषेक पांडे एवं आशीष श्रीवास्तव  का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के द्वारा बच्चों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे और कार्यक्रम हंसी खुशी व शांति के साथ संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे