शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुल 2092 अधिवक्ताओं ने मतदान किया ।ज्ञात हो कि कुल 25 सदस्य को चुने जाने हेतु जनपद में दिनांक 27 व 28 मार्च 2018 को अधिवक्ताओ ने मताधिकार का प्रयोग किया ।जिले में कुल 2877 अधिवक्ता मतदाताओं में से कुल 2092 अधिवक्ताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।पहले दिन 27 मार्च को 868 व 28 मार्च को 1224 अधिवक्ताओ ने मतदान किया ।
मतदान के लिये दोनो दिन मतदान स्थल जिला बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ सभागार अधिवक्ताओ में भारी उत्साह देखा गया ।मतदान के दूसरे दिन मतदाताओं की भीड़ बढ़ जाने के कारण प्रथम तल पर मतदान अधिकारी को भारी धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा ,जिसके कारण सायं 4 बजे से भूतल पर बने मतदेयस्थल पर पीठासीन अधिकारी जिला शासकीय अधिवक्ता अनवारुल हसन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया ।चुनाव में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनवारुल हसन के साथ जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व नन्दलाल यादव ,ए डी जी सी नसीम खान,हरकेश सिंह,श्यामनाथ यादव,सुरेंद्र यादव,के के पाल सहित सभी एडीजीसी सहयोगी रहे ।अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन जवाहर लाल द्विवेदी व उनके सहयोगी पदाधिकारी मतदान करने वाले अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील घूम घूम कर रहे थे ।
शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर सभी ने राहत महसूस करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया ।चुनाव के दौरान दोनों दिन भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ