Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूटी सवार माँ-बेटी की मौत




अमेठी. जिले के थाना मोहनगंज अंतर्गत रायबरेली मोहनगंज मार्ग पर अलाईपुर के निकट अज्ञात वाहन से कुचलकर स्कूटी पर सवार मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मृतका फतेहपुर जिले के भिझौरा बुजुर्ग ब्लॉक में शिक्षिका है जो अपने पति से अमेठी के जगदीशपुर स्थित बीएचईएल कंपनी में मिलने जा रही थी। घटना से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम उदयराजपुर पोस्ट भरसवा थाना मलवा जिला फतेहपुर की निवासिनी शिक्षिका नीलम देवी 35 वर्ष पत्नी विमल कुमार पटेल अपनी बेटी आर्या 10 वर्ष व बेटा ओम 6 वर्ष को अपनी निजी स्कूटी से लेकर अमेठी जिले के जगदीशपुर स्थित बीएचईएल कंपनी में सी एस एफ पी प्लांट में तैनात डिप्टी इंजीनियर अपने पति के पास तीन-चार दिन की छुट्टी होने पर अपने बच्चों को लेकर मिलने आ रही थी रायबरेली मोहनगंज मार्ग पर साधन सहकारी समिति अलाईपुर के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचल दिया जिससे मां बेटे की तो मौके पर मौत हो गई व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतका हेलमेट पहनी थी जो चकनाचूर हो गया घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा 100 नंबर को दिया स्थानीय थाने के एसआई गोकरन नाथ तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे वह तुरंत घायल को व मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लाये जहां बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हें पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया सूचना मिलने पर मृतका के  पति विमल कुमार पटेल अपने तमाम साथियों के साथ बीएचईएल से तुरंत सरकारी अस्पताल तिलोई पहुंचे पत्नी और बेटे की शव देखकर फफक कर रो पड़े दहाड़ मार कर गिर पड़े जिन्हें तमाम लोगों ने समझाया बुझाया तथा सब्र करने की सांत्वना दी

वहीं देर शाम तक सरकारी अस्पताल में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अमेठी जिला मुख्यालय भेजने के लिए पुलिस लिखा-पढ़ी कर रही थी घटना को जिसने भी देखा  सभी के आंसू गिर पड़े रो-रो कर पति विमल कुमार कह रहा था कि मेरी पत्नी ने 12 दिन में मुझसे कहा था कि हम रास्ते में हैं जल्द ही हम तुम्हारे पास पहुंच जाएंगे लेकिन हमे क्या   पता कि अब मेरी पत्नी और बेटी नहीं देखने को मिलेंगे बीएचईएल के कर्मचारी नेता शेखर  ने बताया कि कंपनी के तमाम वर्कर इस घटना पर दुखी हैं तथा अमेठी जिले के शिक्षक नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी सरकारी अस्पताल जाकर मृतका शिक्षका व बेटी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है | समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वाहन का पता पुलिस नही कर पायी थी |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे