Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान में लंभुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।पकड़े गये बदमाश के ऊपर डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।बदमाश काफी दिनों से फरार चल रहा था जिस पर 1000 हज़ार का इनाम भी घोषित था। कोतवाली देहात क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी गुड्डू उर्फ अश्वनी पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह कोतवाल धर्मराज उपाध्याय मय पुलिस फोर्स फरार आरोपी के घर पहुंचे। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया,उसके ऊपर पुलिस ने गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज कर रखा है। कोतवाल ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया जंहा सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे