सुनील उपाध्याय
बस्ती:मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों को निस्तारित किए जाने की निश्चित समय अवधि के अंदर निस्तारित कर आख्या लगाकर अपनी पीठ थपथपाने वाली बस्ती पुलिस में जहां डीआईजी राकेश चंद्र साहू को मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम स्थान देकर पुरस्कृत किया जा रहा है वहीं उनकी नाक के ही नीचे जनसुनवाई मामलों की पोल खुल रही है। बस्ती पुलिस जहां बंद कमरे में बिना कोई जहमत उठाये मनमानी ढंग से गलत-सही रिपोर्ट लगा रही है,उसे क्या सही क्या गलत है,कौन जिंदा है कौन मर चुका है आदि जैसी जानकारी अपने मनमुताबिक ही लगाकर उच्चाधिकारियों को बिना वादी प्रतिवादी की स्थलीय जांच किए भेज दी जाती है और मामले को चुटकियों में निस्तारित कर प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव भी ले लिया जाता है।
आपको बताना चाहेंगे कि पूरे वेद ग्राम के राधेश्याम दुबे के आईजीआरएस संदर्भ संख्या 40018518005207 तथा 40018518005203 द्वारा की गई शिकायत में क्षेत्राधिकारी हर्रैया श्री सतीश चंद्र शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती को लिखी गई आख्या में वादी राधेश्याम दुबे निवासी ग्राम पुरे वेद पोस्ट अमोढ़ा थाना छावनी जिला बस्ती के पिता रघुवीर दुबे को स्वर्गीय लिखा गया है जिस पर सीओ साहब का हस्ताक्षर भी किया गया है जबकि रघुवीर दूबे अभी ऑन ड्यूटी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी भी हैं उनका रिटायरमेंट दिसंबर 2018 में होगा। और पुलिस विभाग द्वारा मामले को निस्तारित भी कर दिया गया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ