सुनील उपाध्याय
बस्ती । शिक्षक समय बद्धता का पालन करते हुये सबसे पहले अपना दायित्व निभायें। शिक्षक नेता से अधिक प्रभावशाली शिक्षक कार्यकर्ता बने रहना है। शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती। सृजन और अधिकारों के लिये संघर्ष शिक्षकों का मूल ध्येय होना चाहिये। यह विचार प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया। वे बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। अधिवेशन में नये सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव कराकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।
विशिष्ट अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पिछले चार दशक की राजनीति में शिक्षकों के हितों के संघर्ष में वे कभी पीछे नहीं रहे। कहा कि सामाजिक परिवर्तन शिक्षकों के बौद्धिक श्रम से ही आयेगा। संसार में मेधा का कोई विकल्प नही है। गुरू को सर्वश्रेष्ठ होने का दर्जा मिला है तो उनके दायित्व भी है।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवेशनों का विशेष महत्व हैै। निश्चित रूप से यहां से जिन विचारों पर मंथन होगा उससे छात्रों का कल्याण होगा।
अधिवेशन को मार्कण्डेय राय, अष्टभुजा पाण्डेय, शैल शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, राजकुमार सिंह, के साथ ही अनेक शिक्षक नेताओं, संघ पदाधिकारियों, शिक्षा मित्र एसोसिएशन के आनन्द दूबे, भाजपा नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी आदि ने सम्बोधित करते हुये शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अजोर पाण्डेय, संचालन डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने किया।
नौवी बार जिलाध्यक्ष चुने गये उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक हितो के लिये संघर्ष जारी रहेगा। 2 अप्रैल को पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु धरना एवं 3 माह के भीतर जूनियर हाई स्कूल के रिक्त प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति और तीन वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति एवं पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर आन्दोलन तेज किया जायेगा।
अधिवेशन के दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी राम अजोर, पर्यवेक्षक मार्कण्डेय राय की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें शिवकुमार तिवारी, बाल्मीक सिंह संरक्षक, उदयशंकार शुक्ल नौवी बार पुनः सर्व सम्मत से अध्यक्ष, अखिलेश मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, महेश कुमार, कुसुमलता श्रीवास्तव, पुष्पतला पाण्डेय, नरेन्द्र पाण्डेय, मो. खालिद, इन्द्रसेन मिश्र, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह महामंत्री, विजय प्रकाश चौधरी संयुक्त मंत्री, अभय सिंह यादव कोषाध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय, अवनीश तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ल, प्रेमलता सिंह, दिवाकर सिंह, नरेन्द्र दूबे, सूर्य प्रकाश शुक्ल, शशिकान्त धर दूबे, शोभाराम वर्मा, अवध नरायन चौधरी, कन्हैया लाल भारती संगठन मंत्री, रीता शुक्ल, स्कन्द मिश्र, अब्दुल मारूफ, दुखरन शुक्ल, शुभेन्द्र सिंह, संदीप यादव, सुखराज गुप्ता, चन्द्रभान चौरसिया प्रचार मंत्री, ओम प्रकाश एकाउन्टेन्ट, फैजान अहमद आडीटर, राजेश चौधरी मीडिया प्रभारी चुने गये। इसके अतिरिक्त जै जै राम चौधरी, सुनील कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, संजय गौतम, राजनरायन तिवारी, पटेश्वरी प्रसाद सिंह, रामबचन, अखिलेश तिवारी, उपेन्द्र पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, अखिलेश मिश्र, रक्षाराम वर्मा कार्यकारिणी सदस्य एवं आनन्द दूबे, मो. वसीम अहमद, मनीष कुमार श्रीवास्तव विशेष आमंत्रित सहयोगी संगठन सदस्य चुने गये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ