गोण्डा: बुधवार को मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन हेतु प्राथमिक विद्यालय पेरीपोखर में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखा कर ग्राम प्रधान ने शुभारंभ किया
![]() |
रैली में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में बच्चों के माध्यम से स्कूल चलो अभियान संबंधी नारे लगाये “आधी रोटी खायेंगें, स्कूल पढने जायेंगें” अभियान गीत, नुक्कड़ नाटक, कविता के माध्यम से गांव में अभिभावकों को जागरुक किया गया। प्रधानाध्यापक अभय कुमार गिरी ने मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों से अपने बच्चों का विद्यालय मे नामांकन कराने तथा प्रबंध समितियों के सदस्यों से नामांकन मे सहयोग कराये जाने की अपील की। ग्राम प्रधान जवाहर लाल यादव द्वारा ग्रामीणों को विद्यालयों में मिलने वाली नि शुल्क सुविधाओ के बारे में बताया।
इस अवसर ग्राम प्रधान जवाहर लाल यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शंकर , प्रधानाध्यापक अभय कुमार गिरी (बाबा) , संजय मौर्या, स. अ. गोवर्धन सिंह, शिक्षा मित्र राजेश्वरी देवी, ग्रामवासी शान्ति देवी, जमुन्तरा, श्यामकला, वुझारत, वंशी यादव, हेमन्त मौर्या, अभिभावक एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ