Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी


गोंडा : बुधवार को मनकापुर पुलिस ने हाल ही में बाइक के डिग्गी से उडाये गए ८० हजार रूपये के घटना का खुलाशा करते हुए एक बदमाश को नगदी व एक अवैध तमंचे के साथ ग्रिफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है |

कैसे हुई ग्रिफ्तारी 
मुखबिर ने सूचना दी कि दतौली धानेपुर मोड़ पर संदिग्ध स्थित में तीन व्यक्ति मौजूद है , सूचना मिलते ही मनकापुर पुलिस ने मय फ़ोर्स मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर लिया गया इसी दौरान बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी इसी बीच दो बदमाश भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस के गिरफ्त में आने वाला बदमाश धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गाँव निवासी मिथुन पुत्र रमेश को भागने के दौरान बाइक समेत पकड़ लिया गया |

हुवा बरामद 
 जामा तलाशी के दौरान दस हजार रुपये नगदी , एक अदद अवैध तमंचा ३१५ , एक जीवित कारतूस व एक खोखा एक हीरोहंडा बाइक से बरामद किया गया | पूछताछ में बदमाश ने बताया कि फरार हुए बदमाशो में पोपले उर्फ़ हेमंत पुत्र हनुमंत व बुलाई पुत्र अनूप निवासीगण धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गाँव के है |

आरोपियों पर दर्ज है अपराधिक मामले 
 कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फरार व पकड़े गए बदमासों के खिलाफ सदर कोतवाली गोंडा व बाराबंकी जनपद के रामस्नेहीघाट थाना में भी अपराधिक मुक़दमे दर्ज है  और इनका काम बैंको के इर्द गिर्द रहकर बैंक उपभोक्ताओ पर कड़ी नजर रखते थे और मौका पाकर मोटी रकम उड़ा कर फरार हो जाते थे |

किसने की ग्रिफ्तरी ?
मनकापुर के एस आई अजय कुमार पाण्डेय , कांस्टेबल दिलीप यादव , राम विलास व उग्रसेन शामिल रहे |

कब का है मामला ?
बताते चले कि बीते शनिवार को थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर ग्रट के मजरे चौहानपुरवा गाँव निवासी रमेश चौहान पुत्र मुनारे चौहान के पुत्री का विवाह आगामी २९ अप्रैल को सुनिश्चित है विवाह में आने वाले खर्च के लिए अपने मित्र चिद्दू यादव पुत्र रामजस यादव निवासी चौबेपुर के साथ कसबे के स्टेट बैंक से शनिवार दोपहर पूर्व अपने खाते ८५ हजार रूपये निकाल कर बैंक के बाहर खड़ी बाइक के डिग्गी में ८० हजार रुपये  रखे और खरीदारी के लिए ५ हजार रूपये जेब में रख लिए इस दौरान घर जाते समय रास्ते में मछली बाजार के चौराहे पर बाइक खड़ी कर अपने मित्र से बीस हजार उधारी लेने के लिए रुके और चिद्दू यादव के मित्र के पास २० हजार उधार लेने के वास्ते चिद्दू के मित्र के पास चले गए थे कि इसी दौरान हीरोहंडा स्पलेंडर सवार तीन अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े डिग्गी का ताला तोड़ कर डिग्गी में रखे ८० हजार रूपये लेकर फरार हो गए थे | पीड़ित रमेश के तहरीर पर तीन अज्ञात के विरूद्व मामला दर्ज हुवा था |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे