Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उतरौला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी





अखिलेश्वर तिवारी
मोटिवेशन में एक बदमाश तथा कोतवाल को भी लगी गोली
बलरामपुर ।। प्रदेश के योगी सरकार के निर्देश पर जनपद बलरामपुर में अपराधियों के सफाया के लिए ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है । ऑपरेशन क्लीन के तहत बुधवार तड़के करीबन 2:45 बजे कोतवाली उतरौला क्षेत्र में बदमाशों तथा पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया तथा बदमाशों की गोली से कोतवाल उतरौला भी घायल हो गए ।
बदमाश 

 पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि उतरौला  उतरौला पिपरा रोड पर कटरा के पास कुछ बदमाशों के छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी । जिसके बाद क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंच ही रही थी तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । घटना की सूचना कोतवाली उतरौला को दी गयी ।
घायल कोतवाल 
कुछ ही देर मे कोतवाल संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए । कोतवाल की गाड़ी देखते ही जंगल में छिपे बदमाशों ने कोतवाल की गाड़ी पर ताबडतोड़ फायरिंग शुरू की जिससे कोतवाल संतोष कुमार सिंह के  पैर में छर्रे लगे हैं ।
घायल बदमाश 
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया । पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाल संतोष सिंह के साथ डायल 100 पुलिस की गाड़ी से चिकित्सालय पहुंचाया । इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी और घेराबंदी के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार किए गए बदमाशों का लंबा अपराधिक इतिहास है । गिरफ्तार किए गए बदमाशों मे मोने लोध पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जिला बांके के थाना जमुनहा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है वहीं तीन बदमाश सैलून पुत्र अनवर खान ग्राम मैमुल्लापुरवा  थाना खैरी घाट  जनपद बहराइच, भोला उर्फ फिरोज पुत्र मैकू निवासी बड़हरा थाना नवाबगंज बहराइच तथा कौशल उर्फ रमन शुक्ला पुत्र राज किशोर शुक्ला निवासी ग्राम मोहनापुर थाना रुपईडीहा बहराइच का निवासी बताया जा रहा है ।  इनके बिरुद्ध बस्ती गोंडा बहराइच सहित कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं । घायल बदमाश भोला उर्फ फिरोज का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है वहीं गिरफ्तार बदमाश कौशल उर्फ रमन शुक्ला, सैलून तथा मोने लोध को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस की इस कामयाबी के लिए डीआईजी देवीपाटन मंडल द्वारा ₹25000 पच्चीस हजार का इनाम भी  दिया गया है । कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक सुग्रीव पाठक, कांस्टेबल राजकरन यादव तथा कांस्टेबल पंकज तिवारी शामिल थे जिन्होंने पूरे बहादुरी का परिचय देते हुए शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ किया और उनके  इरादों पर पानी फेरते हुए उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन कट्टा, पांच जिंदा कारतूस तथा 7 आदत खोखा के अलावा एक चाकू बरामद किया गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे